2 months में छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं बच्चे की इंग्लिश रीडिंग सिखाने की उम्र, English पढ़ाना सिखाने की tips, Phonic sounds, Sight Words, CVC words, small sentences, पढ़ाने के बहुत आसान तरीक़े, First Reading book का नाम.
“जब भी आप एक अच्छी किताब पढ़ते हैं तो कहीं न कहीं दुनिया में आपके लिए रोशनी का एक नया दरवाज़ा खुलता है!!!”
हमने सभी successful लोगों में एक बात common देखी है कि वे सब के सब Regular Reader हैं. Bill Gates साल में 52 books पढ़ते है, और उनका मानना है कि उनकी सफलता में सबसे बड़ा हाथ book reading का है.
बच्चों की पढ़ाई के लिए भी इंग्लिश पढ़ना आना बहुत ज़रूरी है, इसीलिए हम अपने बच्चों को जितनी जल्दी से जल्दी इंग्लिश पढ़ना सिखाएँगे वे सफलता की ओर उतनी ही तेज़ी से बढ़ेंगे. यहाँ इस article में “छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं” के बहुत easy steps में बता रहे हैं.
मैंने अपने बेटे को 3 साल की age में English की book reading करना सिखाया था, और उसके बाद Book Reading उसका passion बन गया हम बेटे की first Reading book का नाम भी आपको बताएँगे.
- बच्चे के नर्सरी स्कूल एडमिशन के वक्त पेरेंट्स से पूछे जाने वाले सवाल
- चुटकियों में सीखें स्कूल में रोज़ बोले जाने वाले इंग्लिश सेंटेंस
छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं?
छोटे बच्चों को कोई नई चीज़ सिखानी थोड़ी मुश्किल होती है, लेकिन Parents के consistent efforts से बच्चे सब सीख जाते है. ये एक बहुत slow process है जल्दबाज़ी न करे.
इंग्लिश पढ़ना सिखाने की IMP tips
A) बच्चे की इंग्लिश बुक रीडिंग की सही उम्र
बच्चे को इंग्लिश पढ़ना सिखाने से पहले ABCD by heart होनी चाहिए बच्चा हर letter को अच्छे से recognise कर पाता हो. आजकल ये सारी तैयारी Nursery Admission के Interview के समय हो जाती है.
जैसे ही बच्चों का Nursery School में Admission हो जाए आप बच्चे को 3 साल की उम्र से English की book reading करना सिखाना शुरू कर सकते हैं. आगे हम आपको इंग्लिश पढ़ाने के बहुत आसान तरीक़े बताने वाले हैं, आख़िर तक बने रहिए.
B) बच्चों की पढ़ाई के लिए Study Table & Chair
बच्चों की English की Book Reading के process को Joyful बनाएँ उनकी एक सुंदर सी Study Table और Study Chair सजाएँ. Table पर proper light का इंतज़ाम हो.
उस पर उनके लिए colourful story books सजाएँ, जो उनके age के according हो हम आगे आपको story books के नाम और link देने वाले है.
C) इंग्लिश रीडिंग बुक का fix Time
बच्चों को एक routine follow करना बहुत अच्छा लगता है, वे अपने आप को safe और secure feel करते है. आप इंग्लिश रीडिंग बुक का भी time fix करे बच्चा उस time का इंतज़ार कर करेगा.
D) English की book reading with Enjoyment
आप इंग्लिश पढ़ाना सिखाने के लिए बहुत excited दिखें, आप बच्चे से बताएँ कि आप और बच्चे के पापा जब newspaper, books और magazines read करते है तो कितना enjoy करते हैं.
बच्चे से कहे कि आप भी इंग्लिश बुक रीडिंग सीख लोगे तो आप भी खूब enjoy करोगे. बच्चा भी English की book reading के लिए excited रहेगा. बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी.
2 months में छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं? (आसान तरीक़े)
1. Phonic Sounds
बच्चों को अंग्रेजी किताब पढ़ना सिखाने से पहले फोनिक साउंड्स सिखाना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको Phonic Sounds A – Z Phonic Sounds in Hindi की पूरी सूची दे रहे हैं. हम यहाँ alphabet लिखेंगे और उसके सामने उसकी Phonic Sounds बताएँगे, आपको बच्चे को पढ़कर बताना है.
A – Z Phonic Sounds in Hindi
A | ऐ | Apple | N | न | Nap | |
B | ब | Bat | O | ओ | Ox | |
C | क | Cat | P | प | Pen | |
D | ड | Dog | Q | क़्व | Quill | |
E | इ | Elephant | R | र | Rat | |
F | फ | Fat | S | स | Sun | |
G | ग | Girl | T | ट | Tap | |
H | ह | Hen | U | अ | Umbrella | |
I | इ | Igloo | V | व | Van | |
J | ज | Jug | W | वॉ | Watch | |
K | क | Kettle | X | क्स | Box | |
L | ल | Lamp | Y | य | Yak | |
M | म | Mango | Z | ज़ | Zebra |
ऊपर दिए हुए सारे words उसी Phonic Sounds से शुरू होते है, जिसका letter दिया हुआ है जैसे:
A – ऐ – से Apple
B – ब – से Bat
आप बच्चे को बताएँ Bat ब से शुरू होता है और ब sound है B की इसी तरह आप सारी phonic sounds सिखाओ बिल्कुल भी जल्दी नहीं करना.
आप 5 letters रोज़ सिखाओ पीछे वाले revise करवाते रहो और आगे वाले Letters की phonic sounds सिखाते रहो.
जब बच्चा Phonic Sounds में perfect हो जाए फिर अगला step लेना है.
2. Phonetically इंग्लिश रीडिंग कैसे सिखाएं
सबसे पहले बच्चे को Vowels सिखाएँ Vowels और letters को साथ blend करके words बनाते है.
5 types के Vowels होते है A, e, i, o, u बचे हुए alphabets को consonants कहते है. B, c, d, f, g, h, j, k, l, m, n, p, q, r, s, t, v, w, x, y, z. Vowels और Consonants की phonic sounds को मिलाकर English की Reading ki जाती है.
3. Blending of Vowels & Consonants सिखाएं
A e i o u
Ba be bi bo bu
बै बे बि बो ब
Ra re ri ro ru
रै रे रि रो र
Blending करके words को पढ़ना सिखाएँ. दो letters के words को blend करके पढ़ना सिखाएँ.
4. Sight Words
इंग्लिश रीडिंग में fluent होने के लिए आपको बच्चे को Sight Words सिखाने हैं. ये वे words है जिनमे phonic sounds apply नहीं होती, और इन्हें फोनिक साउंड्ज़ के according नहीं पढ़ा जा सकता. जैसे the द. अब अगर the की फोनिक साउंड देखो तो ट, ह , ए बनती है लेकिन इसे द पढ़ते है.
Sight Words बहुत frequently use होते है. Sight Words को बच्चों को memorise कराना पढ़ता है फिर वे English Reading fluent कर पाएँगे.
Example: this, that, have, like etc. Daily 3 Sight words याद करवाएँ फोनिक साउंड्ज़ भी revise करवाते रहे. बच्चों की पढ़ाई में बहुत help होगी अब बच्चा sentences पढ़ना सीख पाएगा.
5. Three Letters Words या CVC Words
CVC Words means Consonants Vowels Consonants. बच्चों को फोनिक साउंड सिखाने के बाद, consonants के साथ blend करके बोलना सिखाते हैं, जैसे:
an ऐन ऐन family
ap ऐप ऐप family
इन words में अब आप एक consonant blend करे यानी जोड़े. आपका एक नया word तैयार हो जाएगा, जैसे:
can कैन
cap कैप
आप को बच्चे को ऐसे जोड़ जोड़ कर पढ़ाना है. बस patience रखना है, धैर्य ही माँ की सफलता की key है.
6. मेरे बेटे की First English Reading Book
- Sam The Fat Cat (A Complete Phonic Reader With activities)
यह वह English Reading Book है, जिससे मैंने अपने बेटे को उसकी English Reading Journey शुरू की थी.
Buy on Amazonइस रीडिंग बुक से उसने 1.5 months में ही इंग्लिश पढ़ना सीख लिया था. जब तक वह Nursery में गया वह इंग्लिश fluently पढ़ने लगा था.
छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ने का आसान तरीक़ा इस बुक में दिया है. यह एक गुड इंग्लिश बुक फ़ॉर चाइल्ड है .आप इस बुक से बच्चे को इंग्लिश रीडिंग प्रैक्टिस करा सकते है.
7. Sam The Fat Cat Lesson 1
आपको बच्चे को यह किताब पढ़ना कैसे सिखाना है, हम आपको stepwise सारा बताएँगे. हम आपको lesson 1 की अंग्रेज़ी पढ़ना बता रहे है.
यह lesson ‘a’ words के बारे में है. यहाँ ‘a’ words से बनने वाली family के words first page पर दी है.
Vowel “a” words
at ऐट family
an ऐन family
am ऐम family
ag ऐग family
ap ऐप family
अब आप इस book के First Page से छोटे बच्चे को इंग्लिश पढ़ना सिखाएँ.
cat क ऐ ट कैट
hat ह ऐ ट हैट
mat म ऐ ट मैट
pan प ऐ न पैन
bag ब ऐ ग बैग
rat र ऐ ट रैट
nap न ऐ प नैप
ran र ऐ न रैन
jam ज ऐ म जैम
इस तरह से आप बच्चे को finger रखकर Letter by letter पढ़ना बताइए. फिर एक-एक word आप बच्चे से बुलवाइए. आपको सिर्फ़ 1 page बच्चे को इंग्लिश पढ़ना सिखाना है.
अगले दिन next page का इंग्लिश की रीडिंग करवाएं और पिछले पेज का रिवीजन करवाएं. बच्चे के अंग्रेजी पढ़ने के अभ्यास की बहुत प्रशंसा करें. उसे hug करिए. कहिए कि आप अंग्रेजी बहुत अच्छी तरह पढ़ते हो.
8. Sam The Fat Cat page no. 2
इस page पर ऊपर की तरफ़ Left Side में phonic words दिए है और Right Side में कुछ Sight Words दिए है. छोटे बच्चे को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं के बारे में detail में बता रहे हैं.
आप सबसे पहले बच्चे को Sight Words याद कराएँ
i) Sight Words
is इज़
in इन
on ऑन
see सी
A ऐ
the द
with विद
छोटे बच्चों को इंग्लिश कैसे सिखाएं के लिए ये sight words याद कराने बहुत ज़रूरी है.
ii) बच्चे को बोल-बोलकर बुक रीडिंग कराएँ
पहले आप पढ़े. फिर बच्चे से बुलवाएँ. फिर Left वाले phonic words पढ़ना बताएँ.
Sam स ऐ म सैम
jam ज ऐ म जैम
can क ऐ न कैन
इसी तरह सारे words पढ़ना सिखाएँ. जब बच्चा ऊपर के सारे words fluently पढ़ने लगे. तब आप नीचे के short sentences की English की book reading करवाएँ.
Sam is a fat cat.
स ऐ म इज़ ऐ फ ऐ ट क ऐ ट
सैम इज़ ऐ फ़ैट कैट
Sam the fat cat has a hat
स ऐ म द फ ऐ ट क ऐ ट ह ऐ स ऐ ह ऐ ट
सैम द फ़ैट कैट हैस ऐ हैट
( इस तरह आप बच्चे को रीडिंग प्रैक्टिस कराएँ )
Sam, the fat cat with a hat
स ऐ म द फ ऐ ट क ऐ ट विद ऐ ह ऐ ट
सैम द फ़ैट कैट विद ऐ हैट
Can see ………….. the jam!
कैन सी द जैम !
The jam is in a pan.
द जैम इज़ इन ऐ पैन
The pan is on the mat.
द पैन इज़ ऑन द मैट
इसी तरह, आपको हर page पर पहले Sight Words पढ़ने सिखाने है और फिर ‘a’ sound वाले words पढ़ने बताने है. आप देखेंगे कि Lesson के End तक आते-आते बच्चा fluently इंग्लिश पढ़ना सीखता जा रहा है.
9 Lesson Activities
lesson के end में activities दी है, अब आप बच्चे से पूँछ सकते है. बच्चा फटाफट आपको answer बताएगा. जब lesson पूरा पढ़ना सीख जाए, तो आप शुरू से आख़िर तक lesson को एक साथ पढ़वाएँ. आप और बच्चा दोनो बुक रीडिंग enjoy करोगे.
Sam The Fat Cat next lessons
आपको आगे के सारे lessons इसी तरह से पढ़ाने है. पहले फ़ानिक वर्ड्ज़ पढ़ाएँ. फिर साइट वर्ड्ज़ याद करवाएँ. जब बच्चा उन्हें fluently पढ़ने लगे. फिर नीचे दिए हुए English Sentences की Reading करवाएँ. बच्चों की पढ़ाई हमेशा के लिए आसान हो जाएगी.
1. Fun Activities for CVC Words
Alphabets ले plastic के, magnet के या Wood के. आप बच्चे की पसंद के English के letters ले ले और बच्चे को 4 letters दे दे.
M A T R
फिर बच्चे से कहे MAT बनाकर दिखाओं. बच्चे की बहुत अच्छी रीडिंग ड्रिल होगी. उसका दिमाग़ तेज़ी से क़ाम करेगा.
Story Books 3 साल के बच्चे के लिए
जब बच्चे को इंगलिश पढ़ना सिखाएँ, तो एक time story book सुनाने का भी fix करे. बच्चों की पढ़ाई में बहुत help होती है.
Buy on Amazonमेरा बेटा अपनी इस Reading Journey में एक story book ज़रूर सुनता था. जिसका नाम था Topsy and Tim.आजकल इसकी cartoon film भी आने लगी है, लेकिन book सुनने के फ़ायदे ज़्यादा है.
Full Book set of Topsy And Tim
इस बुक में twins है, हर बुक एक new activity के ऊपर बनी है. जो ये बच्चे करते है. इस book में सारी चीज़ें बहुत अच्छी explain की है और बच्चों की Vocabulary बहुत increase होती है.
मेरा बेटा ये books बहुत सुनता था. कई बार दो story books सुनता था. बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ जाती है.
निष्कर्ष – Conclusion
छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं के बारे में हमने इस article में पूरी जानकारी दी है. आप बच्चों की English की Book Reading कैसे सिखाएँ? बच्चों की इंगलिश रीडिंग किस उम्र से करनी चाहिए. बच्चों को सबसे पहले Phonic Sounds सिखानी चाहिए.
फिर धीरे-धीरे patience के साथ बच्चों को इंगलिश पढ़ना सिखाना है. ये reading journey बहुत joyful बनानी है, जिससे बच्चों की reading habit develop हो. बच्चों की पढ़ाई बेहतर करने का यह आज तक का सबसे असरदार तरीक़ा है.
1 Comment
Savita · May 21, 2024 at 9:59 am
I also want to improve English of my child